Vintage car rally: जमशेदपुर के गोपाल मैदान में दिखा विंटेज कारों का जलवा 1926 की कार रही जबर्दस्त आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर: शहर के संस्थापक दिवस समारोह के तहत बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जमशेदपुर क्लासिक और विंटेज कार एंड बाइक रैली के दूसरे संस्करण को देखने के लिए 25 फरवरी को बड़ी संख्या में लोग उमड़े. दो दिवसीय रैली का समापन 26 फरवरी को होगा.

लगभग 70 वाहन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं. कुछ और वाहन रास्ते में हैं. रविवार को सुबह रैली में सीधे भाग लेंगे, जिसे कंपनी के अन्य वरिष्ठ लीडर्स और जमशेदपुर के प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति में टाटा स्‍टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी.

प्रदर्शित वाहनों की निर्माण अवधि 1926 से 1983 के बीच है. इस आयोजन को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है.  पिछले साल, प्रतिभागी केवल झारखंड – जमशेदपुर, रांची और चाईबासा से थे.  इस साल, पश्चिम बंगाल (कोलकाता) और ओडिशा (क्योंझर) से भी प्रविष्टियां आई हैं.

रविवार को रैली के दौरान जिन लैंडमार्क्स को कवर किया जाएगा उनमें भरूचा मेंशन, जुबिली पार्क, यूनाइटेड क्लब, सर दोराबजी टाटा पार्क, कीनन स्टेडियम और सेंट जॉर्ज चर्च शामिल हैं.

रैली की बढ़ती लोकप्रियता पहले से ही इसके दूसरे संस्करण में भाग लेने वाले वाहनों की संख्या में दोगुनी वृद्धि से प्रमाणित है, जो कि 80 से अधिक है.

इस वर्ष भाग लेने वाला सबसे पुराना वाहन 1926 का संस्करण ऑस्टिन 7 कार है, जिसे क्लासिक और विंटेज वाहन के शौकीन लोगों के बीच बेबी ऑस्टिन के रूप में भी जाना जाता है. रैली के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाला सबसे कम उम्र का वाहन 1983 का फिएट होगा.

कंपनी और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की दूरदर्शिता और स्मृति का सम्मान करते हुए 183वें संस्थापक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पिछले साल आयोजित रैली इस आयोजन का पहला संस्करण था.  पिछले साल इस रैली में 40 से अधिक वाहनों ने भाग लिया था.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर...

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत