Golmuri firing case: गोलमुरी फायरिंग में तीन गिरफ्तार,जख्मी अमनदीप रिम्स भेजा गया

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में शनिवार देर शाम झड़प छुड़ाने गए अमनदीप पर की गयी फायरिंग मामले में पुलिस ने मुन्ना समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

उधर, अमनदीप को बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल से रांची के रेम्स में रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने जांच का काम आगे बढ़ा दिया है.

घटनास्थल के पास से सीसीटीवी के फुटेज को निकालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं. फायरिंग करने वालों की गतिविधि भी साफ दिखाई दे रही है.

बता दें कि शनिवार रात मुस्लिम बस्ती में एक युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर लवप्रीत की पिटाई कर रहा था.

इसी बीच अमनदीप अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहा था.

वह झगड़ा सुलझाने गया तो सभी ने उसपर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी.

गोली अमनदीप के पीठ पर लगी. उसे तत्काल टीएमएच ले जाया गया था जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मॉडल स्कूल बनेगा ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, प्रबंध समिति की बैठक में हुआ निर्णय : सरयू राय

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार...

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत