उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा नीतीश का साथ, राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान

 पटना। पिछले कुछ सप्ताह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अख्तियार करने वाले नेता व  बिहार विधान परिषद के सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को जेडीयू से इस्तीफा देने के साथ ही राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया.

लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके और अभी  बिहार विधान परिषद के सदस्य 63 वर्षीय उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के फाइव स्टार होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फस में कहा कि वे आज से नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे इसी के साथ एमएलसी पद और जदयू की सदस्यता से इस्तीफा देते हैं. 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2 साल पहले जदयू में आया था. लेकिन अब नई राजनीतिक पारी शुरू कर रहा हूं. 2005 के बाद नीतीश विरासत को आगे बढ़ा रहे थे. उन्होंने शासन में अच्छे से काम किया. बिहार को खौफनाक मंजर से बाहर निकालने में उन्होंने पूरी ताकत लगा दी. बिहार बाहर आया. लोगों में अमन शांति कायम हुआ. लेकिन उन्होंने अंत में बुरा कर दिया. अंत में अगर भला नहीं हुआ, तो सब बुरा.

बताते चलें कि उपेंद्र की नाराजगी की खबरें तब से आ रही हैं, जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कुशवाहा को कोई मंत्री पद नहीं मिला था. माना जा रहा है कि कुशवाहा को उम्मीद थी की कैबिनेट विस्तार में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, लेकिन नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि कोई दूसरा डिप्टी सीएम नहीं होगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन, 50 लाख की मांग

जमशेदपुर में युवक की मौत के बाद डीसी कार्यालय में शव रखकर उग्र प्रदर्शन हुआ, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख मुआवजे की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत