कीताडीह में मारपीट के दूसरे ही दिन बदले की कार्रवाई, युवक को मारी गोली, टीएमएच में स्थिति गंभीर

जमशेदपुर : शहर के टाटानगर स्टेशन क्षेत्र के कीताडीह में मारपीट की घटना के दूसरे ही दिन बदले की कार्रवाई करते हुए गाड़ीवान पट्टी में सोमवार की शाम युवक मो शहनवाज को गोली मार दी गई. उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.  राजू, शहजादा, छोटू, राजा, सलीम, बादशाह और उसके जीजा पर वारदात में शामिल रहने का आरोप लगा है.
बताया जाता है कि रविवार को बस्ती के ही रहने वाले कुछ लोगों के साथ युवक का विवाद हुआ था. मामले की लिखित शिकायत परसुडीह थाने में की गई थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की,
सोमवार को शहनवाज बकरी चराने तालाब के पास गया था. वहां उसके साथ गुलाब और सुलतान भी थे. थोड़ी देर बाद गुलाब और सुलतान वहां से चले गए. तभी नाला पार से चार की संख्या में लोग आए और उनमें से एक ने उसे गोली मार दी.
घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची जिसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. टीएमएच में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सिटी एसपी के विजय शंकर भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने घटना की जानकारी ली.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

गढ़वा में होटल छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वा में पुलिस छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, तीन होटल सील किए गए और नाबालिग मिलने से जांच तेज हो गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो आजादनगर में गणगोर स्वीट्स के पास दो युवकों ने खुलेआम लहराए हथियार, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था आरोपी, जुटने लगी भीड़ तो डराने को लहराए हथियार, कुछ युवकों ने पकड़ने की कोशिश तो हो...

विश्व ऑटिजम जागरूकता दिवस : टाटा पावर ने देशभर में अपने प्रमुख कार्यालयों को नीली रोशनी से जगमगाया

नई दिल्ली/जमशेदपुर : समावेश और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, टाटा पावर ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत