गोईलकेरा में नक्सलियों के लैंडमाइंस से जंगल में ग्रामीण युवक की मौत

चाईबासा : नक्सलियों द्वारा बिछाए गये लैंडमाइंस के चपेट में आने से जंगल में लकड़ी चुनने गये एक ग्रामीण युवक की मौत हो गयी है.

सूचना के अनुसार, गोईलकेरा थानाक्षेत्र के छोटा कुईड़ा गाँव के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाये गये लैंडमाइंस के चपेट में आने से ग्रामीण युवक की मौत हो गयी है.

घटना कल की है और पुलिस ने आज जंगल से मृतक युवक के शव को बरामद किया है.

कुईड़ा गांव निवासी युवक सिंगराय पूर्ति अपने साला के साथ कल गाँव के पास के मारादिरी जंगल की ओर लकड़ी चुनने गया था.

इस दौरान सिंगराय जमीन के अंदर प्लांट किये गये लैंडमाइंस की चपेट में आ गया.

धमाका होने पर सिंगराय का साला वहां से जान बचाकर भाग गया.

इधर विस्फोट की सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

लेकिन कल देर शाम तक सिंगराय का पता नहीं लगाया जा सका था.

आज उसका शव जंगल से बरामद हुआ.

युवक की मौत पर विलाप करते ग्रामीण.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का विधायक सरयू राय ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत