पश्चिमी सिंहभूम कराइकेला के परसाबहाल गांव में पिता ने अपनी ही दो बच्चियों की हत्या की

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटना की पुष्टि की

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराइकेला थाना के हुड़ंगदा पंचायत के परसाबहाल गांव में पिता ने अपनी दो बेटियों के सिर पर हसुआ से हमला कर हत्या कर दी है। बीते सोमवार रात की है।

आरोपी पिता का नाम बुधन सिंह बोदरा है। उसकी एक बेटी 8 वर्षीय नीमा बोदरा और 6 वर्षीय हीरामुनी बोदरा थी। सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रधरपुर कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की देर शाम वह कहीं से आया और हसुआ तेज कर रहा था। रात में बुधन की पत्नी शौच करने गई।

शौच कर लौटी तो देखा बुधन ने दोनों बेटी के सिर पर हसुआ से वार कर हत्या कर दी थी। वह शोर मचाते हुए भाग कर चली गई। सुबह गांव वालों के साथ घर पहुंची। ग्रामीणों ने बुधन को पकड़ कर बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

हुड़ंगदा पंचायत क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है।

पुलिस को घटना की सूचना देर से मिली।

इसके बाद पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बेटियों का शव चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीण घटनास्थल पर।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत