सरयू राय की पहल पर बाल मेला सिदगोड़ा टाउन हॉल में 12 से 14 नवंबर तक

सरयू राय ने उठाया 25 साल बनाम 3 साल का नारा, सूर्य मंदिर विवाद पर चुप्पी, लेकिन जमशेदपुर पूर्वी का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ाया

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों के लिए बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 12, 13 और 14 नवंबर को आयोजित किया गया है।

यह मेला सिदगोड़ा टाउन हॉल में लगेगा, जिसमें शहर भर के कक्षा नर्सरी से लेकर 10वीं तक के बच्चे शिरकत करेंगे। समापन 14 नवंबर को होगा।

इसमें देश के जानी-मानी हस्तियां और बच्चों के लिए संचालित संस्थाएं शिरकत करेंगी।

इसमें बच्चों के लिए कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

Saryu Roy addressing media
विधायक सरयू राय बाल मेला के आयोजन की जानकारी मीडिया को देते हुए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि 14 नवंबर को टाउन हॉल परिसर में चिल्ड्रन पार्क का सौंदर्यीकरण भी होगा और उसमें विधायक फंड से बच्चों के मनोरंजन के लिए कई संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा अगले एक महीने तक जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी विधायक सरयू राय ने दी।

उन्होंने बताया 20 नवंबर को उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा।

उसके बाद अगले एक महीने तक विजय संकल्प दिवस के रूप में पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल स्तर पर कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में भय और आतंक का राज नहीं चलेगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विधायक सरयू राय ने 25 साल बनाम 3 साल का भी नारा दिया।

वैसे सरयू राय ने लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान सूर्य मंदिर परिसर में हुए विवाद और ठीक छठ पर्व के समापन के बाद अपनी रणनीतियों का खुलासा किया है।

MLA Saryu Roy speaking to media
विधायक सरयू राय मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार को जमशेदपुर में।

हालांकि विवाद के सवाल पर उन्होंने चुप्पी जरूर साध ली मगर 25 साल बनाम 3 साल का नारा देकर सियासी महकमे में हलचल बढ़ा दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत (लीड)

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत