गुरु रामदास के प्रकाशोत्सव पर 17 अक्तूबर को कीर्तन, संगत की तैयारी
जमशेदपुर: जमशेदपुर में 17 अक्तूबर को गुरु राम दास के प्रकाश उत्सव पर गुरु रामदास सेवा दल द्वारा प्रकाश उत्सव मनाया जायेगा।
इस उपलक्ष्य में एक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन सोनारी स्थित कागलनागर क्लब हॉउस में आयोजन किया जायेगा।
यह आयोजन 17 अक्टूबर को किया जायेगा।
इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान सेवा दल ने दी।
सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि गुरु राम दास के प्रकाश उत्सव पर इसका आयोजन किया जा रहा है।
शहर के प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे एवं पटना साहिब का कीर्तन जत्था गुरु के कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
इस दौरान सिख समाज के कई प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया जायेगा.

