खूँटाडीह सोनारी में कुएँ में शव मिला, आत्महत्या का संदेह

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह निवासी 65 वर्षीय मिठू कर्मकार का शव घर से थोड़ी दूर कुएं में तैरता पाया गया।

गुरुवार सुबह कुएं में नहाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना मिठू के परिजनों को दी।

इधर, सूचना पाकर सोनारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक राज मिस्त्री का काम करता था।

जानकारी देते हुए मृतक के बेटे लिशू कर्मकार ने बताया कि उसके पिता नशे के आदि थे।

दो दिनों पहले मां जात्री कर्मकार के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पिता ने ईंट से अपना ही सिर फोड़ लिया था और शिकायत करने थाने पहुँच गये थे। उसके बाद से वे घर वापस नहीं लौटे।

आखिरी बार बुधवार रात को उन्हें देखा गया था।

परिजनों ने आशंका जताई है कि मिठू ने आत्महत्या कर ली होगी।

पुलिस अनुसंधान जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के...

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम ने संभाला पदभार

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम मनीष पाठक के चक्रधरपुर पहुंचने पर मेंस यूनियन के रनिंग ब्रांच की ओर से उनका...

जमशेदपुर सोनारी के दुकानदारों में किराया वृद्धि को लेकर नाराज़गी

जमशेदपुर के सोनारी बाजार में दुकानदारों ने बिना सूचना बढ़े किराये का विरोध किया और लिखित आदेश मिलने तक भुगतान रोकने का फैसला लिया है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत