बागबेड़ा में पुराने मकान की मरम्मत के दौरान छज्जा ढहने से एक मजदूर की मौत, एक अन्य घायल

जमशेदपुर: बागबेड़ा के रोड नंबर 3 स्थित एक मकान की मरम्मत के दौरान छज्जा ढहने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के अनुसार, जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा रोड नंबर 3 स्थित गणेश पूजा मैदान के निकट उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक पुराने मकान की मरम्मत के दौरान मकान का छज्जा टूटने से दो मजदूर घायल हो गये। उनमें से एक की मौत हो गयी और एक अन्य कामगार गंभीर रूप से घायल है।

आनन-फानन में घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां एक मजदूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बागबेड़ा रोड नंबर 3 निवासी सरकारी शिक्षिका ममता झा के मकान के पहले तल्ले में पिछले 2 महीने से मरम्मत का कार्य चल रहा था। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आये मजदूर इस कार्य को कर रहे थे। तभी आज अचानक काम के दौरान मकान का पुराना छज्जा और साथ में काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गये। मजदूर छज्जे के नीचे दब गये।

Worker injured in accident
घायल मजदूर.

जोरदार आवाज होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दबे मजदूरों को छज्जे से बाहर निकालकर उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

एक गंभीर रूप से घायल मजदूर 19 वर्षीय शरीयत शेख को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं 18 वर्षीय मैदुल के हाथ और पैर में चोट लगी है जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र भारती ने बताया कि जोरदार आवाज होने पर वे अपने घर से बाहर निकले और घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने पाया कि मजदूर छज्जे के नीचे दबा हुआ है।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से मकान पर काम चल रहा था।

छज्जा पुराना था। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा किसी तरह के सुरक्षा का उपकरण मुहैया नहीं कराया गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया और एक व्यक्ति की जान चली गयी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बालाजी फर्नीचर का चौथा आउटलेट आदित्यपुर में शुरू, हर बजट में लग्ज़री फर्नीचर और 50% तक की छूट

जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मेन रोड पर एमपी टावर के बगल और सरिता टॉकीज बिल्डिंग के सामने बालाजी फर्नीचर के चौथे आउटलेट का भव्य...

धातकीडीह तालाब में हजारों मछलियों की मौत, फिर हरकत में आया प्रशासन

मछलियां मरती हैं, तब जागता है सिस्टम” मौके पर पहुंची प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीम, ऑक्सीजन की कमी या जहरीले तत्व की आशंका पानी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत