डांस चैंपियनशिप ताज नाईट चैप्टर 9 का ऑडिशन 30 जुलाई को टेल्को रिक्रिएसन क्लब में
जमशेदपुर: जमशेदपुर में निशान सेवा ट्रस्ट, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी एवं श्री साईं बालाजी के संयुक्त तत्वाधान में ईस्ट इंडिया का सबसे बड़ा डांस चैंपियनशिप ताज नाईट चैप्टर 9 का ऑडिशन 30 जुलाई को टेल्को रिक्रिएसन क्लब में होने जा रहा है।
इससे पूर्व इसका ऑडिशन खड़गपुर, हजारीबाग, रामगढ़, पुरुलिया, रांची समेत कई स्थानों में हो चुका है।
इसके विजेता को एक लाख का नगद इनाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य जमशेदपुर तथा आसपास के इलाकों में छुपी प्रतिभा को निकालकर ऊँचे पायदान तक पहुँचाना है।
इसमें सेलिब्रेटी जज के रूप में परेश शिरोड़कर शामिल होंगे।
