आरटीआई कार्यकर्ताओं ने राज्य में सूचना आयुक्त की नियुक्ति की मांग की, 27 को ज्ञापन देंगे

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले ढाई साल से राज्य में सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है

जमशेदपुर: राज्य में सूचना के अधिकार कानून को प्रभावी बनाने के लिए आगामी 27 जून को आरटीआई कार्यकर्ता उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

इस मसले को लेकर रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ की एक बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक के माध्यम से आरटीआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले ढाई साल से राज्य में सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है। न ही उनके द्वारा मांगी गई सूचनाओं का समय पर जवाब दिया जा रहा है। ऐसे में सूचना का अधिकार कानून किसी काम का नहीं रह गया है।

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरटीआई की प्रक्रिया बाधित होने की वजह से अधिकारी बेलगाम हो चले हैं। इसके लिए आरटीआई कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि झारखंड में अब तक विपक्ष का नेता तय नहीं हुआ है, न ही सरकार इस दिशा में पहल कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस वजह से राज्य के आरटीआई कार्यकर्ता सही जानकारी नहीं जुटा पा रहे हैं।

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पुण्यतिथि पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 260 लोगों...

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत