जनेऊ संस्कार में ‘तमंचा डांस’! विधायक की मौजूदगी में अश्लीलता और हथियार लहराने का VIDEO वायरल, FIR दर्ज, बिहार के गोपालगंज का मामला

गोपालगंज : बिहार पुलिस एक्शन में है। बीते एक पखवारे में तीन जघन्य अपराध के नामजद का एनकाउंटर किए जाने के बावजूद अब रसूख वाले भी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मानो कानून का खौफ ही नहीं है।

बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारंपरिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार के नाम पर कानून और सामाजिक मर्यादाओं की खुलकर अनदेखी की गई। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह बदल गया। धार्मिक संस्कार की जगह अश्लील डांस और हथियारों के खुले प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि विधायक के समर्थकों ने लाइसेंसी और अवैध हथियारों के साथ खुलेआम नाचते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

वीडियो से खुली पोल

पुलिस जांच में सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक हॉल में विधायक अनंत सिंह बैठकर ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स के अश्लील डांस का आनंद ले रहे हैं और माहौल को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उनके समर्थक भोजपुरी गानों पर पिस्टल और राइफल लहराते हुए नाचते नजर आ रहे हैं। कुछ वीडियो में जातीय गीतों पर भी डांस किया जा रहा है।

पुलिस का सख्त एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर सेल द्वारा वीडियो की पुष्टि के बाद मीरगंज थाना में कांड संख्या 247/26 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार:

  • सार्वजनिक रूप से हथियार लहराना गैर-कानूनी है
  • अश्लीलता फैलाना दंडनीय अपराध है
  • इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऐसे वीडियो का प्रसार भी अपराध की श्रेणी में आता है

साइबर सेल अब वीडियो के स्रोत और इसके प्रसार की भी जांच कर रही है।

9 लोगों पर केस, गिरफ्तारी की तैयारी

कुल 9 लोगों को किया गया नामजद

  • जदयू विधायक अनंत सिंह (मोकामा)
  • नवादा से चुनाव लड़ चुके गायक गुंजन राय
  • कार्यक्रम आयोजक मुखिया गुड्डू राय
  • 6 अन्य अज्ञात लोग (पहचान जारी)

पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, जिससे समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत