हजारीबाग में रामनवमी जुलूस खत्म होने से पहले युवक की निर्मम हत्या, दीपूगढ़ा में ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष पर चाकू से हमला

पहली घटना में पोस्टमार्टम में विलंब को लेकर सदर अस्पताल गेट पर धरने पर बैठे विधायक प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग : नवरात्र से लेकर रामनवमी तक झारखंड में छिटपुट घटनाएं हो रही है। दो दिन पहले गढ़वा के रामकंडा में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि प्रशासन की तत्परता और सख्ती से मामला टल गया।

ताजा मामला हजारीबाग का है। वैसे प्रत्येक वर्ष हजारीबाग में रामनवमी के दौरान कोई न कोई घटना हो ही जाती है। हालांकि रामनवमी से पहले हिंसा की घटनाओं ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। आज शहर में जुलूस और झांकियां निकलने से पहले ही गदोखर इलाके में बड़ी घटना हो गई।

जुलूस के दौरान मामूली विवाद बढ़ गया और भुजाली से हमला कर राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40 वर्ष) की हत्या कर दी गई। वे स्थानीय मुखिया के भाई बताए जा रहे हैं।

वहीं दीपूगढ़ा में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई है। ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर आपसी रंजिश में चाकू से हमला किया गया। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) भेजा गया है।

दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सीओ अनिल कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इधर, पोस्टमार्टम में देरी और स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में विधायक प्रदीप प्रसाद सदर अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए।प्र शासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को कहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर की एक टीम ने शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत