चाईबासा के टोंटो में गुमला निवासी जवान की गोली लगने से मौत

संदिग्ध परिस्थियों में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा

हादसा या जवान ने खुद को मारी गोली, जांच के बाद होगा खुलासा

परिजनों को दे दी गई सूचना, पहुंचने के बाद ही होगा पोस्टमार्टम

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो स्थित सीआरपीएफ 174 बटालियन के साथ पालीसाई कैंप में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इंसास राइफल से चली गोली लगने के कारण जवान अजय किशोर खाका की मौतहो गई है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र मे तैनात जवान अजय किशोर खाका रविवार रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अजय किशोर खाका गुमला जिले के रहने वाले थे। इन दिनों सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ 174 बटालियन के साथ पालीसाई कैंप में तैनात थे।

इस पूरे मामले में सस्पेंस बना हुआ है। अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं—पहली यह कि जवान ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की। दूसरी बात यह कि राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने भी पुष्टि की है कि जवान की मौत गोली लगने से हुई है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल में रखा गया है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

घटना को लेकर रहस्यमयी सवाल यही है कि जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही जवान की मौत के कारणों का होगा खुलासा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करे सरकार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत