प्रदेश कांगेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा- निकाय चुनाव पूरे झारखंड में महागठबंधन का प्रत्याशी लड़ेगा

जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि आगामी निकाय चुनाव पूरे राज्य में महागठबंधन का सर्वसम्मत प्रत्याशी हीउ लड़ेगा। कहा कि इस मामले में गठबंधन में सर्वसम्मति है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं होगा। परंतु महागठबंधन इसको लेकर एकमत है कि किसी पद को लेकर गठबंधन के लोग एक दूसरे के खिलाफ चुनाव नहीं उतरेंगे। इसके लिए समझौता होगा, कहीं किसी का अध्यक्ष रहेगा तो दूसरे का उपाध्यक्ष। प्रत्याशी जिला समिति तय करेगी। देखा जाएगा कि कौन सा प्रत्याशी सबसे बेहतर होगा।

परफार्म नहीं करने वाले कांग्रेसियों को हटाया जाएगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस का जो मंत्री परफार्म नहीं करेगा, उसे हटा दिया जाएगा। कहा कि वैसे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा होती है। गत दिन नई दिल्ली में रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बातचीत कर सभी मंत्रियों के कामकाज का आकलन किया था।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने इस बात से इनकार किया कि अपनी सरकार में कांग्रेस विधायकों का ही काम नहीं होता है। उन्होंने कहा, हो सकता है कि सौ में दो-चार काम नहीं होता हो, परंतु उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आयी है।

संगठन के मसले पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 80% बीएलए-2 बन गये हैं। हालांकि सभी का नाम निर्वाचन कार्यालय को नहीं सौंपा गया है। यह काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने केन्द्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि इस मसले पर जल्द ही पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएगा और पुन: मनरेगा नाम रखने की मांग करेगा।

संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेश तिवारी, अजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा, आनंद बिहारी दुबे, खगेनचन्द्र चंद्र महतो, अवधेश सिंह, एलबी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सामंत कुमार, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। शुक्रवार को तिलक पुस्तकालय में प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित सभी प्रमुख नेताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जमशेदपुर: मानगो के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ समाजसेवी और टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी महेंद्र नारायण सिंह (90 वर्ष) का  स्वर्णरेखा नदी तट पर पूरे सम्मान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत