मुसाबनी में श्याम महोत्सव : भजन संध्या में रात भर झूमे भक्त, किया गया बाबा का अलौकिक शृंगार

मुसाबनी : अग्रसेन भवन प्रांगण में शनिवार देर रात श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के द्वारा श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री श्याम महोत्सव को यादगार बनाए जाने को लेकर श्री श्याम बाबा के भक्ति संगीत व भजन कीर्तन के लिए कोलकाता व जमशेदपुर एवं कोलकाता से कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत प्रस्तुत कर लोगों का रात भर मनोरंजन किया।

श्री श्याम महोत्सव में भक्ति संगीत की समा बांधने कोलकाता से गायक राज गुरु, हर्षिता डीडवानिया, महावीर अग्रवाल (टाटानगर), गगन म्यूजिशियन (कोलकाता) ने कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, बैंक आफ इंडिया के वरीय अधिकारी रविकांत चौधरी, घाटशिला, जादूगोड़ा, गालूडीह, जमशेदपुर, चाकुलिया आदि जगहों से काफी संख्या में श्यामभक्त पहुंचे थे। सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। महोत्सव में श्याम भजन सुनने के लिए श्याम भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। लोग बीच- बीच में श्याम बाबा की जयकार लगाते रहे। अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूरा परिसर तालियों व जयकारे से गूजता रहा।

यहां बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग हर वर्ग में अपार उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, आकर्षण का केन्द्र रहा। मौके पर श्री श्याम मित्र मंडल के बजरंग सिंघानियां, पप्पू अग्रवाल, सुभाष सिंघानिया, सुशील सिंघानिया, राजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विक्की गोयल, विजय गुप्ता, अमित अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, पवन सिंघानियां, कानू अग्रवाल, मोंटी अग्रवाल, पुरूषोत्तम क्वांटिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

बिहार: सीमावर्ती क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा संदिग्ध वित्तीय और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई का निर्देश

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर उच्चस्तरीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत