आखिरकार कीताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव के परिजनों को मिला मुआवजा

8 लाख रुपये मुआवजा देने पर बनी सहमति, 6 लाख नकद व 2 लाख का चेक प्रदान किया गया

जमशेदपुर : कीताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव, जो गम्हरिया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत थे, उनके असामयिक निधन के बाद परिजनों को न्याय दिलाने के भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा निर्णायक पहल की गई।

कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज द्वारा प्रारंभ में मुआवजे को लेकर टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा था। जिसपर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने परिजनों की ओर से शुक्रवार से लगातार कंपनी प्रबंधन के ऊपर दबाव बनाया।

स्पष्ट रूप से बताया गया कि पीड़ित परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा की सक्रियता और प्रयासों के परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और पीड़ित परिवार को कुल 8 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। मौके पर ही 6 लाख रुपये नकद एवं 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान कराया गया।

इस दौरान भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजयुमो नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

घाघीडीह सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी सेंध, महिला मुलाकाती ने बनाया बंद अपराधियों का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बावजूद एक...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत