सोनारी के परदेसी पाड़ा मस्जिद का निर्माण नहीं रुका तो लोग देंगे धरना : मुकुल मिश्रा

जमशेदपुर। सोनारी स्थित परदेसी पाड़ा में टाटा लीज एरिया की अतिक्रमण की हुई जमीन पर मस्जिद बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को एक बैठक की और इस मुद्दे से गंभीरता से चर्चा की। बैठक के संबंध में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि परदेसी पाड़ा में जो मस्जिद बनाई जा रही है, उसका पहले भी अनेक बार विरोध हो चुका है। विरोध के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर पूरे जोर-शोर के साथ मस्जिद का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुकुल मिश्रा ने बताया कि मस्जिद का निर्माण अतिक्रमित जमीन पर हो रहा है जो टाटा लीज एरिया का क्षेत्र है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, एसडीओ, सोनारी थाना एवं टाटा लैंड डिपार्मेंट को 28 नवंबर को ही जानकारी दे रखी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि परदेसी पाड़ा मस्जिद में वहां की आबादी से कई गुना ज्यादा लोग नमाज पढ़ने आते हैं। प्रशासन को यह पता करना चाहिए कि ये लोग कहां के हैं? टाटा लीज एरिया में बन रहे इस मस्जिद के निर्माण को प्रशासन ने कई बार रोका लेकिन इनकी पहुंच इतनी है कि निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। टाटा लैंड डिपार्टमेंट के अफसर क्यों मौन हैं, यह भी समझ से परे है। लोगों का कहना था कि सोनारी के निचले क्षेत्र की बस्तियों में घुसपैठिए निवास कर रहे हैं। कहीं ये घुसपैठिए तो नहीं हैं? प्रशासन को इसकी भी जानकारी कर लेनी चाहिए। मुकुल मिश्रा के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने तय किया है कि यदि इस संबंध में 10 दिसंबर तक प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो परदेसी पाड़ा में ही वीर मंच अखाड़ा के प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा ताकि प्रशासन की नींद खुल सके।

बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, दिनेश पांडे, अशोक जायसवाल, विजय कुमार, बलराम ठाकुर, अजय अग्रवाल, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, उत्तम कुमार, अशोक सिन्हा, मुकेश साहू, नरेश सिंह सहित कई दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एनसीसी ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के हेडक्वार्टर डायरेक्टरेट जनरल ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित...

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत