जमशेदपुर में डिमना से साकची आमबागान तक भव्य डहरे टुसु परब मनाने की तैयारी

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी जनवरी के पहले रविवार, 4 जनवरी 2026, को डिमना से साकची आमबागान मैदान तक भव्य डहरे टुसु परब का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में, परब की तैयारी के लिए 30 नवम्बर को करम आँखड़ा कमिटी, बालिगुमा जमशेदपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो के वंशज भूपेन हिन्दोयार ने की।

इस बैठक में परब को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य एवं व्यापक बनाने पर सहमति बनी। इस बार बृहद झारखंड क्षेत्र से लाखों लोगों के जुटान की उम्मीद जताई गई है। आयोजन समिति ने बताया कि टुसु संस्कृति की गहराई और विविधता को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए कई विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं।

-13 महीने–13 परब की अनूठी झांकी

-छऊ नृत्य दल की विशेष प्रस्तुति

-1000 धोमसा वादकों की भव्य झांकी

-2000 पीली साड़ी में सांस्कृतिक टीम की भागीदारी

टुसु परब, जो पहले नदी-तालाबों के किनारे मनाया जाता था। अब सड़क (डहर) पर आयोजित करने का उद्देश्य हमारी संस्कृति को शहरों में पुनः स्थापित करना और उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसी सोच के साथ डहरे टुसु परब को हर साल बड़े स्तर पर मनाया जाता है।

आयोजन समिति ने सभी समितियों, स्वयंसेवकों और सांस्कृतिक समूहों को आगामी कार्यक्रम की तैयारी में तत्परता से जुटने का आग्रह किया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में इस सांस्कृतिक महापर्व का हिस्सा बनें।

बृहद झारखंड कला-संस्कृति मंच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को...

साकची बाजार में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा पड़ेगा भारी, जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची समेत सभी बाजारों में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा भारी पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत