झारखंड के स्थापना दिवस पर चेंबर ने सिद्धो कान्हो पार्क में किया पौधरोपण

रांची। झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सिद्धो कान्हो पार्क में वृहद् स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया। बड़ी संख्या में चेंबर के सदस्यों ने उपस्थित होकर पौधे लगाए और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्वच्छ भारत और पौधरोपण उप समिति का विशेष योगदान रहा।

चेंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि झारखंड के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होना हम सबके लिए गर्व का विषय है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि यह आनेवाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

झारखंड चेंबर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। चेंबर के स्वच्छ भारत और पौधरोपण उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य रांची को हराभरा और स्वच्छ बनाना है। इस दिशा में चेंबर की पहल तभी सफल होगी जब हर सदस्य स्वयं एक पौधा लगाने का संकल्प ले।

इस अवसर पर चेंबर के सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, अनीश बुधिया, मनीष सराफ, पूजा ढाढा, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, किशोर मंत्री, पूर्व सचिव आरके चौधरी, स्वच्छ भारत पौधरोपण उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने शामिल होकर हरित झारखंड के संकल्प को मजबूत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड : चतरा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपहृत छह ग्रामीणों को छुड़ाया, पांच बदमाश गिरफ्तार

रांची, 20 जून (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़ के बाद फिरौती...

ओडिशा: डिप्टी स्पीकर के जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) लक्ष्मण हेमब्रम को गिरफ्तार किया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत