जमशेदपुर में महापर्व छठ पूजा की प्रशासनिक तैयारी शुरू, घाटों का किया गया निरीक्षण

जमशेदपुर : महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया । मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, एसडीएम धालभूम समेत जुस्को के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पांडेय घाट, स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, पंप हाउस घाट मानगो आदि का निरीक्षण कर घाटों की साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, चेंजिंग रूम निर्माण, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युत व्यवस्था, आवश्यकतानुरूप पहुंच पथ की मरम्मती एवं घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छठ घाटों पर आवश्यक जनसुविधा ससमय पूरी की जाए ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि यह निरीक्षण प्रशासनिक तैयारियों के प्रारंभिक चरण का हिस्सा है। अगले चरणों में सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी ताकि छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत