पूर्वी सिंहभूम में 50 स्नातक पास सहायक आचार्यों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार की ओर से राज्य के स्नातक पास सहायक आचार्यों को मांगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 सफल अभ्यर्थियों को जिला मुख्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इनमें गणित और विज्ञान विषय के सहायक आचार्य शामिल हैं।

बता दें कि जिले से कुल 55 स्नातक पास सहायक आचार्य चयनित किए गए हैं, इनमें से पांच सहायक आचार्यों को रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा, जबकि 50 सहायक आचार्य को जिला मुख्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद उपायुक्त ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और बेहतर सेवा मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने काफी उम्मीद से उनका चयन किया है। पूरी तत्परता के साथ निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें एवं खुशहाल झारखंड निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की 535 अवैध बिल्डिंगों को हाईकोर्ट में बनाया गया प्रतिवादी

जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में मानचित्र विचलन और बिना स्वीकृति निर्माण से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 535 भवनों को प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया है। मामला पीआईएल संख्या 7877/2025 से संबंधित है।

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत