पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी थी, जिसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी देर रात ही स्टेशन पहुंच गए थे। स्थिति तब बिगड़ गई जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन में सवार होने को लेकर अभ्यर्थियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। नाराज छात्रों ने ट्रेन के आगे बैठकर धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है।

हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन पहुंचे। मौके पर आईजी जितेंद्र राणा, एसपी समेत कई आलाधिकारी मौजूद हैं। हंगामे के दौरान आईजी जितेंद्र राणा को हल्की चोट लगने की सूचना है। वहीं, रूपसपुर थाना प्रभारी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और ट्रेन परिचालन बाधित कर रहे हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद भी काफी देर तक स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने में जुटा है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आईजी जितेंद्र राणा ने कहा, “यहां लगभग 200-250 छात्र थे जो ट्रेन को चलने से रोक रहे थे। जब पुलिस ने आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल के साथ मिलकर उन्हें रास्ता खाली करने के लिए मनाने की कोशिश की, तो उनमें से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने भीड़ को हटा दिया गया और अब सभी ट्रेनें फिर से चलने लगी हैं। हमारे कुछ कर्मियों को भी पत्थर लगे। हालांकि कोई गंभीर चोट या बड़ी समस्या नहीं है।”

डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया, “देर रात हमें सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रेन की व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया था और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से ही वहां मौजूद थीं। खबर है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शनकारियों के बीच मिल गए और पत्थरबाजी करने लगे। इसके बाद कम से कम बल का इस्तेमाल करके भीड़ को हटाया गया और शांति बहाल की गई। अब स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।”

ओपीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा, परिवार को नौकरी, आवास का ऐलान

विशाखापत्तनम, 9 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे के बाद केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने...

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत