जमशेदपुर आजादनगर में चोरी की बाइक के साथ तौफीक गिरफ्तार

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार सुबह चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मो. तौफीक उर्फ बाबू (25) है, जो रोड नंबर 17 का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी बाइक चोरी के कई मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में फिर से सक्रिय हो गया था।

मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा है और उसे अपने घर में छिपाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सत्यापन के बाद उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी की बाइक बरामद कर ली गई और आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने और कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इस कार्रवाई में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एसआई पवन कुमार, श्रीकांत कुमार तथा आरक्षी राम विलास प्रसाद और राम किशोर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डिमना लेक से बरामद हुआ सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी महिला का शव, पारिवारिक विवाद में दे दी जान

जमशेदपुर : दो दिन पूर्व डिमना लेकर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था और आज रविवार को एक महिला का शव...

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत