एमजीएम ब्लड बैंक में आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने पत्नी समेत किया रक्तदान
जमशेदपुर : आनंद मार्ग के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने स्वयं एवं पत्नी रूपा देवी ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया । 2024 में महिलाओं के द्वारा अधिकतम रक्तदान के लिए झारखंड सरकार, रांची से सम्मानित भी हो चुकी हैं रूपा देवी।
रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकारी ब्लड बैंक (MGM)एमजीएम डिमना रोड मानगो में रक्त की हमेशा किल्लत रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए रक्तदान किया गया और दूसरे से भी अपील किया जाता है कि अब एमजीएम ब्लड सेंटर में बहुत अच्छा सकारात्मक परिवर्तन है।
साफ सफाई एवं हर तरह की व्यवस्था जो होनी चाहिए ब्लड सेंटर में उपलब्ध है इसलिए इस जगह भी आकर रक्तदान करना चाहिए।
सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वे सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है करण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता।
परम पुरुष के बच्चे अपने संस्कारगत कारण से कष्ट भोग कर रहे हैं उन बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए जो रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।
