पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में बेकाबू हाईवा की चपेट में आकर 6 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया पथावरोध

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक माह घटनाओं की समीक्षा होती है लेकिन हादसा थमने का नहीं ले रहा।

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में एक अनियंत्रित हाईवा ने कार और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए. घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और दो स्कूटी सवार शामिल हैं.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा- ओड़िशा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों की मांग है कि दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस द्वारा लोगों को समझा- बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

गढ़वा में होटल छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वा में पुलिस छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, तीन होटल सील किए गए और नाबालिग मिलने से जांच तेज हो गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत