जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान समेत 22 वार्ड पार्षदाें ने ली शपथ

अर्चना दुबे बनी उपाध्यक्ष, कुल 11 वोट मिले, सुरेश शर्मा को 6 , इरशाद हैदर को 3 व राहत हुसैन 2 वोट मिले

वार्ड मेंबर के साथ उपाध्यक्ष अर्चना दुबे।

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित नौशीन खान समेत कुल 22 वार्ड पार्षदों ने शपथ ली।

समारोह के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीं वार्ड पार्षदों को आरओ राहुल आनंद ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही जुगसलाई नगर निगम के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभाल ली।

दूसरी ओर जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर जीत हासिल की। अर्चना दुबे को कुल 11 वोट मिले। इसी तरह उनके तीन प्रतिद्वंद्वियों में सुरेश शर्मा 6 , इरशाद हैदर 3 राहत हुसैन 2 को हार का सामना करना पड़ा।

एसआरओ राहुल आनंद और प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में टीम झारखंड ने जीता रजत पदक

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) को अपने आठ कैडेट्स की शानदार उपलब्धि पर गर्व है, जिन्होंने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक...

आजादनगर में पत्नी की सरेआम पिटाई और हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : आखिरकार आजादनगर में सरेआम हथियार लहराने वाला अपराधी व उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पत्नी से मारपीट के दौरान प्रत्यक्षी जब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत