जमशेदपुर सदर अस्पताल की रसोई में गैस का संकट, लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर पक रहा मरीजों का खाना

जमशेदपुर। परसुडीह के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में देशभर में चल रही एलपीजी की किल्लत का असर अब अस्पताल की रसोई तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से अस्पताल प्रशासन और भोजन आपूर्ति करने वाले वेंडर को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की रसोई में लकड़ी और कोयले के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर के पीछे बने अस्थायी चूल्हों पर सुबह से ही रसोइये मरीजों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन पहले की तरह निर्धारित समय पर तैयार किया जा रहा है।

अस्पताल के भोजन वेंडर ओंकार नाथ ने बताया कि पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। कई गैस एजेंसियों से संपर्क करने के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को भूखा रखना संभव नहीं था, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी और कोयले के चूल्हे बनाकर खाना पकाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को मौखिक रूप से जानकारी दे दी गई है। हालांकि धुएं के बीच काम करना रसोइयों के लिए बेहद कठिन हो रहा है, लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा।

दिलचस्प बात यह है कि रसोई में चल रहे इस संकट का असर मरीजों की थाली तक नहीं पहुंचा है। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों ने बताया कि उन्हें रोज की तरह समय पर भोजन मिल रहा है और खाने की गुणवत्ता में भी किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। मरीजों ने कहा कि भोजन स्वादिष्ट और पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही।

वहीं अस्पताल प्रशासन के सामने यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बन गई है। सदर अस्पताल जैसे संवेदनशील स्वास्थ्य संस्थान में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में लंबे समय तक लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर भोजन बनाना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा। धुएं और राख के कारण रसोई में स्वच्छता बनाए रखना भी कठिन हो सकता है।

इधर ,अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों से संपर्क कर आपातकालीन कोटा के तहत एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी और अस्पताल की रसोई फिर से नियमित व्यवस्था में लौट आएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

लातेहार में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत दो नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और कारतूस बरामद

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के...

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 42 बुलेट पकड़ा, 2.10 लाख लगाया जुर्माना

जमशेदपुर। शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक के खिलाफ यातायात पुलिस ने कडी कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष अभियान...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

लातेहार में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत दो नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और कारतूस बरामद

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के...

एसीबी ने कोडरमा में 15 हजार रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

कोडरमा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत