सूर्यधाम में राम मंदिर की छवीं वर्षगांठ पर राममय हुआ सिदगोड़ा, 51 सौ दीपक की आभा से जगमग हुआ सूर्य मंदिर

■ आतिशबाजी, महाभंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन, ,5 हजार श्रद्धालु हुए शामिल

दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता, आतिशबाजी, विधुत व पुष्प सज्जा रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर का सालाना जलसा धूमधाम से मनाया गया। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम मंदिर की छठी वर्षगांठ पूरे उत्साह, भक्तिभाव एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शनिवार को श्रीराम मंदिर के वर्षगांठ पर सुंदरकांड का संपूर्ण पाठ हुआ।

इससे पहले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की विधि-विधान से पूजा की गयी। पूजन में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास शामिल हुए। सुंदरकांड के पश्चात सामूहिक महाआरती हुई। जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे दीपक जगमगा उठे। एक पल को ऐसा लगा कि जैसे दीपावली का उत्सव सूर्य मंदिर परिसर में उतर आया हो।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने राम मंदिर में दीपक जलाया और धीरे- धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने रंगोली बनाकर जय श्री राम नाम के दीपक सजाए।

पूरे दिन मंदिर परिसर में दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संध्याकाल में आयोजित महाआरती में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भक्तों के संग आरती की और शहरवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्री शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं श्रीराम मंदिर स्थापना के छठें वर्षगांठ के अवसर पर चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को विशाल महाभण्डारा के साथ समापन हुआ।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुरुष एवं महिलाओं के लिए मंदिर कमिटी ने अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था की थी। संध्या 6 बजे से लेकर देर रात तक चले भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि भारत हमेशा से धर्मपरायण राष्ट्र रहा है। जमशेदपुर की जनता की आस्था और भक्ति भावना अद्वितीय एवं अनुकरणीय है।

लौहनगरी के श्रद्धालुओं के सहयोग और भक्तिभाव ने सूर्यधाम को आज आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना और श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ जैसे पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि समाज में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, समिति के सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनसहभागिता बनाए रखने की अपील की।

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चार दिवसीय आयोजन की भव्यता रामभक्तों के प्रयास से संभव हो पाई। उन्होंने चार दिवसीय अनुष्ठान में भाग लेने और सहयोग करने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। सूर्य मंदिर समिति अपने धार्मिक दायित्व के साथ सामाजिक दायित्व के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भारी बारिश के बावजूद बारीडीह में भव्य हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भीड़, एकता और जागरूकता का दिया संदेश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह मार्केट स्थित दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में...

एसीसी लिमिटेड धनबाद में सौर सिंचाई से टिकाऊ खेती को दे रही बढ़ावा

* एसीसी ने धनबाद के छताटांड़ और समलापुर गांवों में सोलर सिंचाई सिस्टम लगाने में सहयोग किया, जिससे 15 एकड़ से अधिक भूमि की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत