ईरान-इजराइल संघर्ष का मिडिल ईस्ट में छात्रों पर भी असर, सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित
CBSE Exams Postponed : ईरान-इजराइल संघर्ष का असर छात्रों पर भी है। सीबीएसई ने 2 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इतना ही नहीं परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस आशय का बयान भी जारी कर दिया है। हालांकि 3 मार्च को होने वाली परीक्षा को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशों में 2 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने रविवार को इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की मौजूदा संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। जिन देशों में परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ,बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और शामिल हैं।
सीबीएसई के इस निर्णय से छात्रों में तनाव देखा जा रहा है।
