पश्चिमी सिंहभूम में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म के तीन युवक गिरफ्तार

रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र में माघे पर्व के दौरान एक नाबालिग से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम गोपी बिरूवा (23), गुरा बिरूवा (23) और कृष्ण बिरूवा (23) शामिल हैं।

घटना के अनुसार शनिवार को नाबालिग अपनी सहेली के घर तांतनगर ओपी क्षेत्र में माघे पर्व मनाने गई थी। वहां आरोपितों ने मौका पाकर उसे अगवा कर लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और बदहवास हालत में छोड़ फरार हो गए। हिम्मत जुटाकर पीड़िता घर लौटी और माता-पिता को सारी घटना बताई।

परिजनों ने रविवार को मंझारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। चाईबासा एसएसपी अमित रेणु के निर्देश पर तांतनगर थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से छापेमारी में तीनों नामजद आरोपित पकड़े गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान और आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मंगलवार को थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्त चार्जशीट दाखिल कर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में परिवार संग मनाया ‘बाहा पर्व’

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित 'बाहा पर्व' में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ग्रामीणों...

“वन विज़न, वन टाटा स्टील” : स्थापना दिवस पर स्पोर्टिंग एक्सीलेंस का जश्न : टाटा स्टील ने इंटर-डिविजनल चैंपियंस को किया सम्मानित

जमशेदपुर : “वन विज़न, वन टाटा स्टील” थीम वाले स्थापना दिवस सम्मान समारोह के दौरान संस्थान ने जमशेदपुर में फाउंडर्स डे स्पोर्ट्स सेरेमनी के...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

1 मार्च से सिम बाइंडिंग होगी लागू, आज ही शिफ्ट कर लें WhatsApp अकाउंट

नई दिल्ली : आपको सचेत करने वाली सूचना है। 1 मार्च से WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग का नियम...

सारंडा में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियान के सहायक कमांडेंट घायल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत