नशे में धुत चालक की लापरवाही से पलटी पिकअप वैन, राज मिस्त्री की मौत, कई घायल, धालभूमगढ़ खेतान फैक्ट्री के पास हुई घटना

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के बाद भी हादसों की संख्या कम नहीं हो रही है। दो दिन पहले भी जमशेदपुर में नशेे में धुत टेंपो चालक ने ट्रेलर में मारी थी टक्कर, नतीजा चाईबासा निवासी एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी थी।

ताजा घटना धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत बेतझरिया स्थित खेतान फैक्ट्री के पास बुधवार की है। को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। OR11G-4939 नंबर की पिकअप वैन, जिसका उपयोग धालभूमगढ़ प्रखंड के पटनायक शौल निवासी पंकज झा उर्फ सुरेश झा द्वारा किया जाता है, मजदूरों को लेकर जा रही थी।

बताया जाता है कि संबंधित व्यक्ति गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में वेंडर के रूप में कार्य करता है। सूत्रों के मुताबिक पांडुगुड़ा में काम कराने के लिए करीब 11–12 राजमिस्त्री व मजदूरों को वाहन से ले जाया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन चालक नशे में था। उसके बगल में बैठी एक महिला, जो अपने बच्चों के साथ काम पर जा रही थी, चालक को धीरे चलाने के लिए कह कर रही थी।

इसी दौरान एक टर्निंग पर चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की, जिससे सीमेंट और मजदूरों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घटनास्थल पर ही मंगल मुंडा नामक एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि अन्य कई मजदूर घायल हो गए।

स्थानीय सेवा ही धर्म संस्था के नौशाद अहमद, गुलशन कुमार सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक मरीज को छोड़कर बाकी सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

हजारीबाग विष्णुगढ़ के चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां भी शामिल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत