मानगो में एक बार फिर भगवा वेश ठगी करने पहुंचे थे दो लोग, स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले

जमशेदपुर : शहर के उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड में ठगी से जुड़ा एक संदिग्ध मामला सामने आया है. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों संदिग्धों ने कुछ दिन पूर्व सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की थी. बताया जा रहा है कि उसी तरह की गतिविधियों के साथ दोनों दोबारा इलाके में घूमते देखे गए.

लोगों को उनकी हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्हें रोककर पूछताछ की गई. पुराने ठगी मामले से हुलिया मेल खाने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल उलीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गई. फिलहाल पुलिस महिला से हुई ठगी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. मामले की जांच जारी है.

स्थानीय निवासी शुभम राज ने बताया कि इलाके में पहले भी ठगी की घटना हुई थी और लोगों को शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गृह रक्षकों के नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा

दौड़ प्रतियोगिता में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित, अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित की जाएगी सरायकेला...

जमशेदपुर में लायंस का 60वां कॉन्फ्रेंस 3–4 अ प्रैल

जमशेदपुर में 3–4 अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस समागम 2026 आयोजित होगा, जिसमें देशभर से सदस्य और अतिथि शामिल होंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत