गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, 1 मार्च तक जारी रहेगा, पटना इंटरसिटी और गंगा दामोदर समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदला
MEGA BLOCK AT GAYA JUNCTION : गया जंक्शन से गुजरने वाले यात्रियों को अगले 45 दिनों तक थोड़ी परेशानी होगी। कारण यह कि गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के पुनर्निर्माण के लिए गुरुवार से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस वजह से दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसमें पटना-गया मेमू ट्रेन रद्द की गई है। यात्रियों की सहूलियत के लिए आठ अन्य ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
रेलवे की ओर से बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के रिकंस्ट्रक्शन का काम होगा। आज से प्रभावी हुआ ये मेगा ब्लॉक 21 मार्च तक जारी रहेगा। 45 दिनों तक दोनों प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। रेल प्रशासन ने गया और पटना के बीच चलने वाली आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों को बहाल रखा है। लेकिन पटना-गया मेमू एक जोड़ी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। दर्जनों ट्रेनों के रूट में बदलाव के कारण यात्रियों को टाइम-टेबल देखकर सफर करने की सलाह दी गई है।
प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के पुनर्निर्माण
रेलवे के संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसका हर हाल में ख्याल रखा जाए। अधिकारियों को ट्रेनों के सही परिचालन और प्लेटफॉर्म परिवर्तन की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष निगरानी रखने को कहा गया है ताकि गया जंक्शन पर किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी न मचे।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
भभुआ-पटना इंटरसिटी,हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी।
13329/13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर,नटेसर, तिलैया, पैमार,बंधुआ होकर धनबाद जाएगी।
18625 और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बधुआपाल, करनौती, राजगीर, पैमार,तिलैया, बंधुआ के रास्ते चलेगी।
13243 और 13244 भभुआ पटना इंटरसिटी आरा-सासाराम होकर चलेगी।
22409 और 22410 गया आनंद विहार गया साप्ताहिक एक्सप्रेस सात फरवरी से 21 मार्च तक डीडीयू स्टेशन तक चलेगी।
14259 और 14260 गया-लखनऊ एकात्मता सात फरवरी से 21 मार्च तक ही चलेगी।
14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सासाराम, आरा, पटना होकर चलेगी।
या से पटना बीच चलनेवाली ट्रेनों की टाइमिंग
गया जंक्शन से सुबह 4:45 बजे पटना की ओर जाने वाली 63242 नंबर ट्रेन
9:00 बजे गया से खुलने वाली 63246 नंबर ट्रेन
12:45 बजे गया से खुलने वाली ट्रेन
2:20 बजे गया से खुलने वाली 6323 नंबर ट्रेन
शाम 6:00 बजे गया से खुलने वाली 63256 नंबर ट्रेन
6:45 बजे गया से खुलने वाली 63258 नंबर ट्रेन
5:20 बजे गया जंक्शन से खुलने वाली 63394 नंबर फास्ट पैसेंजर
5:45 बजे गया जंक्शन से खुलने वाली 63244 नंबर ट्रेन
गया के बदले अब चाकंद से चलेंगी ये ट्रेनें
गया जंक्शन से पटना जाने वाली और पटना से गया आने वाली ट्रेनों को चाकंद स्टेशन से चलाया जाएगा।
गया जंक्शन से 10:30 बजे पटना जाने वाली 63248 नंबर ट्रेन
गया जंक्शन से चाकंद की दूरी करीब 10 किलोमीटर है।
गया से चाकंद आने-जाने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा है।
12:05 बजे गया से पटना के लिए जाने वाली 63250 नंबर ट्रेन चाकंद तक ही आएगी।
गया-डीडीयू-गया के बीच चलने वाली 63295 और 63296 मेमू ट्रेन का परिचालन चाकंद से होगा।
ध्यान दें गया-पटना वाले यात्री
गया से 1:45 बजे पटना जाने वाली 53214 नंबर ट्रेन और पटना से 4:30 बजे गया के लिए चलने वाली 53213 नंबर मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया। ट्रेन गुरुवार से 21 मार्च तक रद्द रहेगी। डाउन लाइन की दो-तीन नंबर से गुजरने वाली ट्रेनों को छह और सात नंबर से चलेगी।
5 फरवरी से 21 मार्च तक लगातार 45 दिनों तक पूर्णिया कोर्ट-हटिया वाया सहरसा अप डाउन कोसी एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी।
गयाजी स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर लिए जा रहे मेगा ब्लॉक के कारण इस ट्रेन का बख्तियारपुर से रूट बदल जाएगा, ये बिहारशरीफ, राजगीर, तिलैया, बंधुआ पैमार, कोडरमा के रास्ते हटिया(रांची) जाएगी और आएगी।
कुछ ट्रेनों के पटना नहीं जाने के कारण सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और पूर्णिया के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
दिन के 12.20 बजे राज्यरानी एक्सप्रेस के खुलने के बाद सहरसा आने के लिए अगली ट्रेन दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे राजेन्द्रनगर से इंटरसिटी मिलेगी।
यात्रियों को 19 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अगर इस इंतजार से यात्री बचना चाहेंगे तो उन्हें शाम 5.10 बजे वंदे भारत ट्रेन पकड़ने दानापुर या हाजीपुर जाना होगा।
