झारखंड में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की हेमंत सरकार की अपील, एकल पीठ का फैसला बरकरार

रांची : झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्रोफेसरों के लिए राहत की खबर है। प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।

मालूम हो कि प्रोफेसरों की प्रोन्नति और वित्तीय लाभ से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दाखिल की थी। इस अपील पर सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मंगलवार को राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी।

यूजीसी के वर्ष 2010 के विनियमन आधार पर विवाद

इससे पहले हाईकोर्ट की एकल पीठ ने विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति से जुड़े यूजीसी के वर्ष 2010 की विनियमन के आधार पर राज्य सरकार द्वारा बनाए गए परिनियम के क्लॉज-3 को गलत ठहराया था। अदालत ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षकों को प्रोन्नति और उससे मिलने वाला वेतन एवं अन्य वित्तीय लाभ उसी तिथि से दिया जाना चाहिए, जिस दिन वे इसके पात्र बने हों।

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने यूजीसी 2010 नियमों के तहत 15 दिसंबर 2022 को एक परिनियम बनाया था। इसमें शर्त जोड़ी गई थी कि 1 दिसंबर 2009 से अगस्त 2021 के बीच देय प्रोन्नति और वित्तीय लाभ शिक्षकों को 15 दिसंबर 2022 से ही मिलेगा।

सरकार की शर्त के कारण शिक्षकों को पिछले कई वर्षों का बकाया का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके खिलाफ कलानंद ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि यूजीसी के नियम लागू करने में राज्य सरकार ने जो विलंब किया उसकी सजा शिक्षकों को नहीं दी जा सकती।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत