उद्योगपति देवांग गांधी अगवा : इंडोनेशिया के नंबर से मांगी पांच करोड़ की फिरौती

जमशेदपुर: बिष्टूपुर सर्किट हाउस एरिया में रहने वाले आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के उपाध्यक्ष सह उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले को लेकर परिजनों और पुलिस की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

देवांग गांधी के बयान पर बिष्टूपुर थाना में एक व्हाट्सएप नंबर +62 83194765544 और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है. उक्त नंबर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

प्राथमिकी में फिरौती के लिए बेटे के अपहरण का आरोप लगाया गया है. दावा किया जा रहा है कि उक्त मोबाइल नंबर इंडोनेशिया का है. कैरव गांधी के अपहरण की सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कैरव की बरामदगी के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है. इस एसआईटी में चार डीएसपी, तीन थाना प्रभारी सहित सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार अज्ञात नंबरों से फोन कर फिरौती की मांग की जा रही है. कॉल विदेशों से आने की भी जानकारी सामने आई है. फिरौती नहीं देने पर कैरव गांधी की हत्या करने की धमकी दिए जाने की बात कही जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी तकनीकी और मानवीय पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द सफलता मिलने का दावा किया जा रहा है.

हालांकि पुलिस को आशंका है कि अपहरणकर्ता ही कैरव की गाड़ी चलाकर कांदरबेड़ा तक ले गए। उसके बाद दूसरी गाड़ी से भागे। पुलिस की कई टीमें कैरव गांधी का सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं, वादे के मुताबिक, रेलवे ने नहीं दिया कोई लिखित प्रतिवेदन : अजय कुमार

जमशेदपुर। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष और 7 अप्रैल को आयोजित धरना कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार के...

भूमि व राजस्व संबंधी 79 आवेदनों में 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का दर्द छलका, बोले– आवाज दबाई गई, मैं हारा नहीं

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उच्च सदन में उपनेता पद से हटाए जाने के...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत