वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का 49 की उम्र में निधन
नई दिल्ली : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में न्यूयॉर्क में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार के अनुसार, वह ठीक हो रहे थे और सब कुछ ठीक लग रहा था। लेकिन, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दुख जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे काला दिन है।
पटना में हुआ था जन्म
अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई की और एक सफल पेशेवर करियर बनाया।
