डहरे टुसु में गम्हरिया से आदित्यपुर तक उमड़ा जनसैलाब, दिवंगत सांसद सुनील महतो के गम्हरिया स्थित समाधि स्थल से हुई शुरुआत

जमशेदपुर : कुड़मी समाज द्वारा अपनी सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को डहरे टुसु परब का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गम्हरिया से आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर के साकची आम बागान तक विशाल रैली निकाली गई। सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली की शुरुआत दिवंगत सांसद सुनील महतो के गम्हरिया स्थित समाधि स्थल से हुई।

ढोल–मांदर की थाप पर युवक-युवतियां, महिलाएं और बुजुर्ग पारंपरिक नृत्य करते हुए रैली में शामिल हुए। गम्हरिया से आदित्यपुर फुटबॉल मैदान होते हुए रैली साकची आम बागान पहुंची।

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान के समीप आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों में शामिल बादल महतो ने डहरे टुसु को झारखंडी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डहरे टुसु की शुरुआत टुसु पर्व से पूर्व होती है और नई फसल के स्वागत में लोग खेत-खलिहानों में नाच-गान करते हैं। यह परंपरा अब गांव से शहर की ओर बढ़ रही है, जो स्वागत योग्य है।

कुड़मी समाज के प्रखर नेता एवं कांड्रा निवासी विजय महतो ने कहा कि संस्कृति बचाव के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। रैली के दौरान कुरमाली संगीत और डीजे की धुन पर महिलाएं पारंपरिक नृत्य करती नजर आईं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वकालत में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली अंजली शर्मा को बार ने किया सम्मानित

चाईबासा में अंजली शर्मा को वकालत में गोल्ड मेडल मिलने पर बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया और उन्होंने गरीबों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 17 अप्रैल को दर्ज मामले का खुलासा हुआ।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में टाटा स्टील समर कैंप 2026 शुरू होगा 11 मई से, 3,500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद

19 खेल विधाओं में मिलेगा प्रशिक्षण, पिकलबॉल व vरोल बॉल जैसी नई गतिविधियां भी होंगी शामिल जमशेदपुर। Tata Steel के स्पोर्ट्स डिवीजन ने बहुप्रतीक्षित समर...

JAC 10वीं रिजल्ट 2026 : 99.60% अंक हासिल कर हजारीबाग की प्रियांशु बनीं स्टेट टॉपर

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने गुरुवार को माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन बेहद शानदार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत