ईचागढ़ के कारकीडीह नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस कर रही छानबीन

चांडिल : सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कारकीडीह नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नदी में शव देखे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना को दी।

सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के दौरान शव से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है।

घटना के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मृतक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तुरंत थाना को सूचित करने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला केंद्रीय सरना समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा का प्रतिनिधिमंडल, पेसा नियमावली मंजूरी के लिए जताया आभार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा एवं आदिवासी छात्रावास रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...

एक्सएलआरआइ के स्किल डेवलपमेंट सेंटर से 57 कामगारों ने लिया प्रशिक्षण, जुड़ेंगे स्वरोजगार से

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के फादर मैकग्राथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एफएम-एसडीसी) ने अपनी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें बैच का सर्टिफिकेशन समारोह कैंपस में...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर पारडीह काली मंदिर के पास कोलकाता से रांची जा रही स्कॉर्पियो पलट गई, वाहन सवार सुरक्षित

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार सुबह रांची–टाटा हाईवे पर काली मंदिर के पास चांडिल थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई। कोलकाता से रांची...

जमशेदपुर में हत्या की साजिश नाकाम, एक देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के समेत चार युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे नाकाम कर दिया। 24 दिसंबर को रात्रि करीब 12:25 बजे वरीय पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading