चाईबासा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ.मनमोहन सिंह के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन,चाईबासा में कांग्रेसजनों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित में अटूट विश्वास रखने वाले, दूरदर्शी, कर्मठ और गरिमामय व्यक्तित्व के धनी थे,अपने दूरदर्शी और सुदृढ़ नेतृत्व से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और भारत को आर्थिक रूप से मजबूत राष्ट्रों की पंक्ति में स्थापित किया। आमजन के कल्याण हेतु उनके ऐतिहासिक फैसले तथा साहसिक नीतियां भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान और पहचान दिलाने वाली रही।

आगे कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि डॉ.सिंह की सादगी, ईमानदारी और देश की सेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहेगा। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप , पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार , वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा , राकेश सिंह , मो.अरसलाम , संजय साव , कार्यालय सचिव सुशील दास आदि उपस्थित थे

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। यह घटना...

पेपर लीक विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की देशव्यापी अभियान की घोषणा, 17 जून से होगी शुरुआत

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान के पहले चरण की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत