आकांक्षी जिला कार्यक्रम : नीति आयोग द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों के सूचकांकों का हाल जाना

सरायकेला : आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी विकास सिंह, निदेशक, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आज समाहरणालय सभागार में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सूचकांक-आधारित (Indicator-wise) विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लोनायत, उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा सहित विभिन्न संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, पशुपालन, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रमुख सूचकांकों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र अंतर्गत संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यशीलता से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में नामांकन, उपस्थिति, ड्रॉपआउट दर, आधारभूत संरचना एवं शिक्षण गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र में पेंशन योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी संतृप्ति एवं पात्र लाभुकों तक लाभ पहुंचाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा आकांक्षी प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने, सूचकांकों में सुधार हेतु केंद्रित हस्तक्षेप करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन, फील्ड स्तर पर नियमित अनुश्रवण तथा समयबद्ध रूप से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही अंतरविभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हुए योजनाओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रेलवे की नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज, युवा रेलकर्मियों से जुड़ने की अपील

बिलासपुर में एनएफआईआर के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने की मांग यूनियन की प्रमुख मांगें: बैठक में यूनियन ने...

वंदे भारत में ठंडा खाना परोसने पर बवाल

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को ठंडा और अधपका भोजन दिए जाने के आरोप के बाद रेलवे की खानपान व्यवस्था फिर विवादों में आ गई है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत