आदिवासी बच्चों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग शुरू, हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

रांची। अब एक ही छत के नीचे 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ आदिवासी बच्चे इंजीनियरिंग और मेडिकल की भी फ्री कोचिंग करेंगे। रांची के हिंदपीढ़ी में इसे लेकर दिशोम गुरू शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (जेईई) एवं मेडिकल (जेईई) कोचिंग संस्थान की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नामांकित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सिर्फ पढ़ाई में मेहनत करें, उनकी चिंता करने के लिए पूरी सरकार खड़ी है।

उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत से बच्चे न केवल आरक्षित श्रेणी में ही चयनित हों, बल्कि उनकी मेहनत ओवर फ्लो हो जाए ताकि उनका चयन अनारक्षित श्रेणी में भी हो सके।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन बच्चों के लिए एक और बैच शुरू करने के निर्देश कल्याण विभाग और मोशन संस्थान को दिए, जिनका एक-दो अंकों के कारण 300 विद्यार्थियों वाले इस बैच में चयन नहीं हो सका।

इस तरह अब कुल 600 बच्चों का नामांकन इस संस्थान में होगा। इससे पहले, विभागीय मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि तैयारी कराने के लिए मोशन संस्थान तो है, लेकिन परिश्रम बच्चों को ही करना है।

कार्यक्रम में विभागीय सचिव कृपा नंद झा ने बताया कि इस संस्थान को इंटरमीडिएट कॉलेज के रूप में जैक या सीबीएसई से संबद्धता दिलाने की कार्रवाई की जा रही है ताकि बच्चे यहां 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग का लाभ ले सकें।

उन्होंने उक्त परिसर में बन रहे फूलो झानो बालिका छात्रावास के 15 जनवरी तक शुरू होने की भी बात कही। वहीं, मोशन संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट शिव प्रसाद विजय ने कहा कि विद्यार्थियों की तैयारी का स्तर व सारी सुविधाएं वहीं होंगी, जो कोटा में विद्यार्थियों को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों में आधुनिकतम लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा बहाल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गरीब होनहार आदिवासी विद्यार्थियों को मजबूत सपोर्ट देने के लिए अगले पड़ाव के रूप में शीघ्र ही यूपीएससी, जेपीएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि की तैयारी के लिए निश्शुल्क कोचिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चे यहां अपनी संस्कृति का भी आदान-प्रदान करेंगे, क्योंकि कुछ बच्चे मुंडारी बोलते हैं तो कुछ हो, मुंडारी या हिन्दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत एसटी, एससी तथा ओबीसी के छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने हुनर का परचम लहरा रहे हैं। उनका कार्यक्रम वहां जाने का बन रहा है, जहां वे उनसे मुलाकात करेंगे। उन्होंने रिम्स में भी गरीब होनहार बच्चों के मेडिकल की तैयारी की जानकारी दी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

DELAYED TRAINS ON CHANDIL TATA SECTION, CM DEMAND,IMMEDIATE ACTION चांडिल–टाटा रेलखंड पर लेट ट्रेनों को लेकर सख्त हुए सीएम, रेल मंत्री से तुरंत कार्रवाई...

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने चांडिल–टाटा रेल सेक्शन में यात्री ट्रेनों की लगातार देरी पर गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने इस स्थिति...

स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, जांच की मांग

जमशेदपुर। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली स्वर्णरेखा नदी एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में नजर आई,जब डोबो पुल के नीचे हजारों की संख्या...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत