रांची विश्वविद्यालय के यूथ फेस्ट्र रीझ-रंग के विजेता सम्मानित

रांची। रांची विश्वपविद्यालय के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव रीझ-रंग 2025-26 का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कुल 26 इवेंट्स के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। 18 और 19 दिसंबर को संपन्न हुये सभी इवेंट्स के फहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों के नामों की घोषणा की गई।

सभी विजेताओं को विश्वविद्यालय के डीएसडबल्यू डॉ सुदेश कुमार साहु, रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहु, मारवाड़ी कॉलेज के प्रिसिंपल मनोज कुमार सिन्हा, परीक्षा नित्रंक डॉ संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकरियों ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस सभी इवेंट्स के फर्स्ट आये छात्र अब ओडिशा में होने वाले इस्टा जोन युवा महोत्स व में रांची विश्‍‍वविद्यालय की ओर से भाग लेंगे।

पुरस्कार वितरण समारोह से पहले डोरंडा कॉलेज और योगदा कॉलेज के की ओर से कुलगीत, राष्ट्रगीत और करसा नृत्य प्रस्तु्त किया गया। डॉ वनीता एक्का ने करसा नृत्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं जेवियर कॉलेज सिमडेगा के छात्रों ने क्रियेटीव कोरियोग्राफी की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

विजेता छात्रों और कॉलेज के नाम : फोक ट्राइबल डांस- प्रथम : डोरंडा कॉलेज से गुड्डु, रोशन, रूपा, मनीषा,सुनीता, किरण, आशियाना, कोमल, विनीता, द्वितीय : योगदा सत्सं ग कॉलेज धुर्वा से मनीष, पूनम, नरलू, सुशांति, रोशनी, सुमन, आरती, प्रतिभा और तीसरे स्थान पर बीएनजी कॉलेज सिसई रहा। क्रियेटिव कोरियोग्राफी में प्रथम: संत जेवियर कॉलेज, सिमडेगा : निखिल, अलिशा, अनिशा, तमन्ना, आदित्या, अपर्णा, शिवम, सलीम, निक्कीख, रीजॉयस, सॉम्या, दूसरा : डोरंडा कॉलेज और तीसरे स्थान पर योगदा सत्संग कॉलेज, फोक ऑर्केस्ट्रा विजेता: निर्मला कॉलेज, रांची सुधा, सूरजमुखी, दिप्ती, प्रशांत, दिशा, अनुप्रिया, पूनम, नूतन रहे।

वेस्टर्न इंस्ट्रू मेंटल सोलो के विजेता आलोक हांसदा केमिस्ट्री विभाग, रांची विश्वविद्यालय, क्लाीसिकल डांस में प्रथम : अनुष्का कुमारी रांची वीमेंस कॉलेज, द्वितीय : अमूल्य कुमार पीएफए रांची युनिवर्सिटी, तीसरे स्थान पर अनुराग शर्मा, डोरंडा कॉलेज रहे। वहीं क्विज के विजेताओं में शुभम, गौरव, अभिनन्दन सिंह पीजी इतिहास विभाग, रांची युनिवर्सिटी रहे।

इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्लेे मॉडलिंग, कार्टूनिंग जैसे इवेंट के प्रथम आये छात्रों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्मृति सिंह ने किया। उन्होंने विजयी छात्रों से ओडिशा के बालासोर में होने वाले इस्टा जोन यूथ फेसिटवल में सर्वोच्च प्रदर्शन करने को कहा। वहीं समापन समारोह के चीफ होस्ट डीएसडबल्यूी डॉ सुदेश कुमार साहु ने छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन करने की बधाई दी। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी कमिटियों के सदस्यों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ सुदेश साहु, डॉ स्मृति सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ किशोर सुरीन, डॉ नियति कल्प, सुजीत कुमार शर्मा, डॉ मनीष, विपुल नायक, डॉ शमसुन निहार, डॉ सुप्रिया सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्या‍पक कॉलेजों के प्रिंसिपल की भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धातकीडीह फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के धातकीडीह में फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है।

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बंगाल में थमा चुनावी शोर, दूसरे चरण के लिए मतदान 29 को, 1448 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे 3.21 करोड़ मतदाता

West Bengal Assembly Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से...

NEET UG 2026: पूर्वी सिंहभूम जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण परीक्षा, 4112 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत