लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की राबड़ी देवी की याचिका, नहीं बदला जाएगा जज

दिल्ली : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने IRCTC होटल टेंडर और जमीन के बदले नौकरी (Land for Job) से जुड़े मामलों की सुनवाई किसी दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की मांग की थी।

क्या था मामला?

राबड़ी देवी ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ चल रहे 4 मामलों को स्पेशल जज डॉ. विशाल गोग्ने की अदालत से हटाकर किसी दूसरे जज के पास भेजने की अपील की थी। याचिका में उन्होंने वर्तमान जज पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

न्यायालय में हुई बहस

राबड़ी देवी के पक्ष ने कोर्ट में आरोप लगाया कि वर्तमान अदालत में उनके साथ निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, सीबीआई की ओर से पेश हुए स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर डी.पी. सिंह ने इस याचिका का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी न्यायपालिका पर सवाल उठा रही हैं और वर्तमान जज पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।

कोर्ट का फैसला

प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज दिनेश भट्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद राबड़ी देवी की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि अब इन मामलों की सुनवाई पहले की तरह ही स्पेशल जज डॉ. विशाल गोग्ने की अदालत में जारी रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वकालत में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली अंजली शर्मा को बार ने किया सम्मानित

चाईबासा में अंजली शर्मा को वकालत में गोल्ड मेडल मिलने पर बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया और उन्होंने गरीबों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 17 अप्रैल को दर्ज मामले का खुलासा हुआ।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जामताड़ा में अक्षय तृतीया की रात बड़ी चोरी, ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवरात पार

जामताड़ा में अक्षय तृतीया की रात शुभम ज्वेलर्स में चोरी, चोर वेंटिलेटर तोड़कर घुसे और करीब 12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले सिलेंडर बम को सेना ने किया निष्क्रिय

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले एक खतरनाक सिलेंडर बम को सेना की बम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत