मुआवजा को लेकर ओड़िशा के मंत्री गणेश रामसिंह कुंटिया से मिले आसनपाठ पंचायत प्रतिनिधि
मझगांव : पश्चिम सिंहभूम जिला के मझगांव थाना क्षेत्र के आसनपाठ पंचायत अंतर्गत सादोमसाई निवासी युवक राजू पूर्ति लगभग 24 वर्षीय (पिता मानो पुर्ती) को जंगली हाथियों के झुंड ने 11 दिसम्बर को झारखंड-ओड़िशा सीमा के ओड़िशा के जोबासाई जंगल समीप कुचलकर मार डाला था।
मृतक के परिवार को मुआवजाृ दिलाने के लिए मझगांव प्रखंड़ के आसनपाट पंचायत मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा,सादोमसाई ग्रामीण मुंड़ा सिंकदर सिंकु व उड़िसा के घाघरबेड़ा प्रमुख अजित कुमार तिरिया ने उड़िसा के पर्यावरण मंत्री गणेश राम सिंह कुंटिया से घाघरबेड़ा में मिले।
पंचायत मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने जानकारी देते हुए कहि कि विते 11 दिसम्बर में पंचायत क्षेत्र राजु पुरती युवक को हाथियो ने कुचल कर माल डाला ,जिससे मृत्यक के परिवार को सरकार के मंत्री से मुआवजा की मांग की गई है ,मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उड़िसा सरकार मृ त्यक परिवार को मुआवाजा दी जाएगी।
