सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही नगर निगम : सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने रविवार को आजादनगर इलाके का व्यापक निरीक्षण कर नगर निगम की सफाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को सामने लाया। आजादनगर विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद के नेतृत्व में किए गए इस दौरे के दौरान कई स्थानों पर गंदगी, जाम नालियां और जर्जर सड़कों की स्थिति देखकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण में भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

दौरे की शुरूआत मानगो स्थित नगर निगम कार्यालय के समीप गांधी मैदान से हुई, जहां कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर ही गंदगी का अंबार मिला। रोड नंबर छह स्थित फुटबॉल मैदान में जगह-जगह कचरा जमा था, जिसे वहीं जलाया जा रहा था। रोड नंबर नौ में नाली का अभाव होने से गंदा पानी सड़क पर बहता मिला, जबकि बागनशाशी मुर्दा मैदान की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई, जहां पूरा मैदान कचरा डंपिंग स्थल में तब्दील हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान गरीब कॉलोनी इमामबाड़ा के पास कचरे के ढेर नजर आए। ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में दुकानों के सामने नाली के कलवत को सफाई के नाम पर तोड़ दिया गया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी उसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर पांच में नईम स्टोर के सामने कचरा और नाली में जमी गंदगी के कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। वहीं, हड्डी गोदाम के नीचे की बस्ती में नाली नहीं होने से गंदा पानी खुले में बहता मिला।

ओल्ड पुरुलिया रोड गणगौर के सामने की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई, जहां करीब चार सौ फीट सड़क का नए सिरे से निर्माण आवश्यक बताया गया। हालात को देखते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है और ठेकेदार केवल दिखावटी काम कर रहे हैं।

विधायक ने मानगो नगर निगम के आयुक्त से बात कर सफाई ठेका लेने वाली एजेंसियों के भुगतान पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दबाव बनाया जाता है तब तक ही काम होता है, उसके बाद ठेकेदार लापरवाही बरतने लगते हैं। डोर-टू-डोर कचरा उठाव पूरी तरह बंद पाए जाने पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि सेवा नहीं दी जा रही है तो संबंधित एजेंसी को हटाकर बिल में कटौती के साथ भुगतान किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि पश्चिम पप्पू सिंह, विधायक प्रतिनिधि उलीडीह संतोष भगत, जदयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष परवीन सिंह, मनोज कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, नालियों और सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए वे लगातार प्रशासन पर दबाव बनाए रखेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बीटीपीएस पर फिर लगा दामोदर को प्रदूषित करने का आरोप, सरयू राय ने कार्रवाई की मांग की

बीटीपीएस की लापरवाही से फिर दामोदर प्रदूषित, पाइपलाइन फटने से जहरीला बहिस्राव नदी में दूषित पानी ऐश पौंड से ही नदी में छोड़ा जा...

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में निर्माणाधीन प्लांट में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत

ADITYAPUR सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन जयसवाल एंटरप्राइजेज प्लांट में काम के दौरान दो मजदूर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

हजारीबाग के दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में आग लगी, जिससे टेलर जलकर खाक हो गया, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

नाबालिग से दुष्कर्म के दरिंदे को 15 साल की सजा

चाईबासा। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष आनंद की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सुमन गोप को दोषी करार देते हुए 15 वर्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत