पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन : अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने साकची क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2026–28 में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने रविवार को साकची बाज़ार एवं उसके आसपास के विभिन्न इलाकों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने साकची मानसरोवर लाइन, चक्की लाइन, मिल्स एरिया, रिफ्यूजी मार्केट, कासीडीह एवं स्ट्रेट माइल रोड सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय मारवाड़ी समाज के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से अपने पक्ष में मतदान करने का विनम्र आग्रह किया।

जनसंपर्क के दौरान मित्तल ने समाज के बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा विश्वास दिलाया कि—

“समाज की उन्नति, एकजुटता एवं विकास के लिए मैं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।”

अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। समाज के अनेक सदस्यों ने स्वेच्छा से मित्तल के प्रति समर्थन जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष पद पर देखने की इच्छा व्यक्त की।

इस मौके पर मित्तल ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने, समाज में समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में लगातार कार्य किया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी वे एकता, शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में उमा टिफिन के समीप अपराधियों ने विक्की सिंह राजपूत नामक युवक को मारी गोली, एमजीएम में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह ओपी अंतर्गत उमा टिफिन के समीप सोमवार शाम करीब 5:30 बजे मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने आल्टो कार...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत