झारखंड का राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा,अधिसूचना जारी

रांची। झारखंड के राजभवन का नाम अब बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। नई अधिसूचना के अनुसार अब रांची और दुमका स्थित राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से जाना जाएगा। अधिसूचना में बताया गया है कि यह परिवर्तन भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। नाम परिवर्तन के फैसले का उद्देश्य संस्थान को अधिक जनोन्मुख और लोकतांत्रिक पहचान देना बताया जा रहा है।

इसके लागू होने के साथ ही विभिन्न सरकारी अभिलेखों, पत्राचार, बोर्डों और संकेतक पट्टों में भी जल्द इसका परिवर्तन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर...

जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाकुलिया के कालियाम में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, घटिया काम का आरोप लगाकर कार्य रुकवाया

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत में कालियाम मोड़ से मेम क्लब तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत चल रहे...

मानगो में युद्ध स्तर पर चल रहा फ्लाईओवर का काम, 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, जाम से मिलेगी राहत

2.8 किमी लंबा होगा चार लेन फ्लाईओवर 252 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा प्रोजेक्ट सभी 57 पिलर का निर्माण पूरा, अंतिम चरण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत