राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण सहित दाे पदक

रांची। जम्मू के भगवती नगर के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से 19 नवम्बर, तक आयोजित हो रहे राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की सौम्या आयकत ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया है।

सौम्या ने फाइनल में केंद्रीय विद्यालय की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम दर्ज कि। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग के अंडर 40 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की बबीता कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। बबीता ने अपने पहले तीन मुकाबलों में गुजरात, बिहार और तेलंगाना को 2-0 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की खिलाड़ी के साथ 1-1 की बराबरी के बाद कड़े संघर्ष में तीसरे राउंड में मैच गंवाया, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने झारखंड के लिए पदक सुनिश्चित किया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने राज्य के खिलाडियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियों ने अपने संघर्ष, अनुशासन और अद्वितीय खेल कौशल से राज्य का मान बढ़ाया है।

बेटियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा और राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों के साथ राज्य ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार सहित अन्यल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव होगा

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजित होगा जहां देशभर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत